Uttrakhand: चंपावत जिले में लगातार हो रही भारी बारिश व मानसूनी सीजन को देखते हुए एसपी चंपावत अजय गणपति ने खुद अलर्ट रहते हुए जिले के सभी थाना/ चौकी प्रभारियो को अलर्ट रहने तथा आपदा दुर्घटना होने पर तुरंत रिस्पांस करने के कड़े निर्देश दिए हैं।
एसपी अजय ने बताया जिले में लगातार हो रही भारी बारिश व मानसूनी सीजन में होने वाली वाली आपदाओं व दुर्घटनाओं की संभावनाओं को देखते हुए चंपावत पुलिस अलर्ट है उनके द्वारा तुरंत किसी भी प्रकार की आपदा/ दुर्घटना होने पर तत्काल घटनास्थल में पहुंचकर रेस्क्यू अभियान व घायलों की मदद करने के निर्देश सभी थाना / चौकी प्रभारियो को दिए गए हैं।
तथा जिले में क्यूआरटी टीमों का गठन किया गया है इसके अलावा एनएच में चिन्हित डेंजर जोनो में पुलिसकर्मी तैनात किए गए तथा घाटों में जल पुलिस व पीएससी के तेराको की तैनाती की गई एसपी अजय ने बताया इसके अलावा जिले के घाट वह बुडम में दो नई चौकी खोलने के प्रस्ताव शासन को भेजा गया है तथा फायर टीमों को भी आपदा को लेकर अलर्ट रखा गया है।
एसपी ने कहा सभी थाना /चौकी प्रभारियो को आपदा दुर्घटना होने में तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने तथा लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं उन्होंने कहा चंपावत पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है तथा 112 टीम हाईवे पर लगातार गस्त कर रही है तथा पुलिस के द्वारा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं साथ ही एसपी अजय ने लोगों से मौसम को देखते हुए यात्रा करने की अपील की है।
