CT कॉन्वेंट स्कूल में खटीमा लायंस क्लब सिटी के तत्वाधान में रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित की गई प्राथमिक चिकित्सा उपचार पद्धति पर 1 दिवसीय कार्यशाला,
खटीमा दिनांक 16 अगस्त 2024 दिन शुक्रवार को सिटी कॉन्वेंट स्कूल में लायंस क्लब खटीमा सिटी के तत्वाधान में रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा प्राथमिक चिकित्सा उपचार पद्धति पर 1 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया,
कार्यक्रम शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक प्रवीण उपाध्याय,एजुकेशनल डायरेक्टर तिलक उपाध्याय, प्रधानाचार्य अमित रोनाल्ड चौहान द्वारा रेडक्रॉस सोसायटी खटीमा के चेयरमैन एवम उत्तराखंड के मुख्य प्रशिक्षक श्री विमल कुमार जी ,प्रोग्राम प्रेसिडेंट लाइन जगदीश चंद्र शर्मा को पुष्प गुच्छ तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया,
रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन मुख्य प्रशिक्षक श्री विमल कुमार जी ने विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स को प्रथम दृष्टया प्राथमिक उपचार से संबंधित मुख्य और महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रयोगविधि द्वारा प्रदान की।
जिसमे सी पी आर,रक्त रिसाव,फ्रैक्चर ,आग से बचाव,हार्ट अटैक , चोकिंग,गले में कसाव,मिर्गी आदि अनेक विभिन्न की जानकारी शामिल रहीं।रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आपदा राहत और स्वास्थ्य पर आयोजित कार्यक्रम सामाजिक और भावनात्मक शिक्षा (SEL) के अंतर्गत आता है क्योंकि यह छात्रों को महत्वपूर्ण जीवन कौशल विकसित करने में मदद करता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों में करुणा और सहानुभूति का विकास होता है,
जिससे वे आपदाओं के प्रभाव को समझने और दूसरों की मदद करने के लिए प्रेरित होते हैं। आपात स्थितियों में कैसे सही निर्णय लेना है, यह सिखाया जाता है, जिससे जिम्मेदार निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा, समुदाय की स्वास्थ्य और आपदा तैयारी की समझ विकसित कर सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा दिया जाता है। आपदा राहत कार्यों में सहभागिता से छात्रों में टीमवर्क, संवाद और सहयोग जैसे संबंध कौशल को मजबूती मिलती है।
इस तरह के कार्यक्रम छात्रों को तनावपूर्ण स्थितियों में अपने भावनाओं को प्रबंधित करने और संयमित रहने की शिक्षा देकर आत्म-प्रबंधन के कौशल को भी सशक्त बनाते हैं, जो आपदा प्रतिक्रिया और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों में बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। विद्यालय प्रबंधक श्री प्रवीण उपाध्याय जी ने बच्चों को सामाजिक सेवा के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए समाज सेवा हेतु प्रेरित किया।
खटीमा थारू राजकीय इंटर कालेज के एनसीसी एयर फोर्स विंग अधिकारी ( 1 यूके एयर स्क्वाडन ,पतनगर) श्री नरेंद्र रौतेला जी ने कैडेट्स को जीवन की महत्ता को समझाया। इस अवसर पर लॉयन संजय गुप्ता,लॉयन गुरमीत सिंह, लॉयन कैप्टन दीवानी चंद,लॉयन राहुल कंसल,तथा अन्य अतिथिगण उपस्थित रहें।