लगभग 24 घंटे से भी अधिक समय से हो रही झमाझम बारिश और तेज हवा से किसानो की धान फसल को भारी नुकसान हो सकता है, फिर हो सकते है बाढ़ जैसे हालात।
जनपद उधम सिंह नगर में लगातार दो दिनों से तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा हो रही है, वहीं दो महीने पहले भी बाढ़ आपदा से प्रभावित रहा खटीमा क्षेत्र जिसमें अब लगभग दो दिनों से झमाझम भारी बारिश और तेज हवाए जारी है, वहीं किसानों के धान की फसल पकने को तैयार है और अब इस बारिश से किसानों को डर सता रहा है, कि पक्की हुई तैयार फसल खेतों में कहानी गल सड़ ना जाए,
वही भारी बारिश से नदी नालों का जल स्तर बढ़ चुका है,
वही क्षेत्रिय किसानों का कहना है, कि दो महीने पहले रोपाई के समय बाढ़ की मार झेल चुके किसान अब फिर से भारी बारिश होने से ग्रामीण क्षेत्र के नदी नाले उफन पर है, जिससे फिर बाढ़ जैसे हालात ना हो जाए इस डर से किसान सहमे हुए हैं, वहीं खटीमा क्षेत्र में लगभग 24 घंटे से भी अधिक समय से लगातार तेज रफ्तार हवाओ के साथ हो रही भारी बारिश से धान की फसल खेतों में गिर चुकी है,
वही किसानों का मानना है कि अगर और अधिक वर्षा होती है, तो खेतों में खड़ी धान की फसल खेतो में ही सड़ने लगेगी, वही जुलाई माह में आई भीषण बाढ़ से किसानो की धान की रोपाई की गई फसल के नुकसान का मुआवजा अभी तक किसानों को नहीं मिल पाया है, लगभग दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण एक बार फिर पुनः बाढ़ जैसे हालात होने की संभावना जताई जा रही है।