खटीमा सिटी कॉन्वेंट स्कूल के नेवी एनसीसी के दो कैडेट्स का ऑल इंडिया नौसैनिक कैंप में प्रतिभाग कर वापस लौटने पर किया स्वागत,
5 यूके नेवल एनसीसी, सब यूनिट सिटी कॉन्वेंट स्कूल के 2 कैडेट्स अनिल सिंह एवम युवराज सिंह का चयन नेवी एनसीसी के सबसे प्रतिष्ठित नौसैनिक कैंप में हुआ, यह कैंप इंडियन नेवल स्टेशन INS शिवाजी,लोनावाला महाराष्ट्र में 25 अगस्त से 5 सितंबर तक था।
इस कैंप में एनसीसी के 17 डायरेक्टरेट्स के नेवी कैडेट्स प्रतिभाग किया। कैंप के दौरान होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में से कैडेट अनिल सिंह शिप मॉडलिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड डायरेक्टरेट की शिप मॉडलिंग टीम का प्रतिनिधित्व कर किया, वहीं युवराज सिंह का चयन नेवी एनसीसी के सर्विस सब्जेक्ट की प्रतियोगिता में हुआ था।
जनपद ऊधम सिंह नगर में सिटी कॉन्वेंट स्कूल ही एकमात्र नेवी एनसीसी की सब यूनिट है, और नेवी एनसीसी के इस प्रतिष्ठित कैंप में प्रतिभाग करने वाले ऊधम सिंह नगर से मात्र ये 2 कैडेट्स सीटी कॉन्वेंट स्कूल से हैं, इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन तथा पूरे विद्यालय परिवार ने बच्चे और उनके अभिभावक को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।