खटीमा मझोला देवा फीडर नदी में युवक का तैरता मिला शव, मौके पर पहुंची पुलिस।
खटीमा में यूपी उत्तराखंड सीमा पर मझोला से लगे देवा फीडर नदी में एक युवक का शव तैरता हुआ देख कर स्थानीय लोगों तथा राहगीरों में हड़कंप मच गया। वहीं ग्राम प्रधान द्वारा 17 मिल पुलिस चौकी को घटना की सूचना दी गई। 17 मिल पुलिस चौकी प्रभारी ललित बिष्ट ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायज लिया।
पुलिस ने स्थानीय तैराक और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव की पहचान ज्योति लंकेश पुत्र जाॅन निवासी मझोला यूपी के रूप में हुई है। घटना की सूचना परिजनों को भी दे दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक का मानसिक संतुलन ठीक नही था युवक पिछले काफी समय से बीमार था और डिप्रेशन में था।
परिजनों के अनुसार युवक सुबह नाश्ता करके घर से निकाला और शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोज दिन शुरू कर दी। वहीं आशंका जताई जा रही है कि युवक ने डिप्रेशन के चलते नदी में छलांग लगाकर अपनी जान गंवाई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के साथ ही पीएम की कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।