इंग्लिश ओलंपियाड में लहराया परचम, जीते कई स्वर्ण पदक
रिपोर्ट.अरविंद कुमार
पीलीभीत/ लिटिल एंजल्स स्कूल के विद्यार्थियों ने इंग्लिश ओलंपियाड में लहराया परचम, जीते कई स्वर्ण पदक
लिटिल एंजल्स स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एस.ओ.एफ. (SOF) इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड में अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता के परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में उत्साह का माहौल है।विद्यालय स्तर पर आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह में मेधावी छात्रों को पदक प्रदान किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक संजीव अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक उज्जवल अग्रवाल, प्रधानाचार्य एन.सी. पाठक, उप-प्रधानाचार्य, अंजू सक्सेना और हेड मिस्ट्रेस नीना मेहरोत्रा ने बच्चों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए बधाई दी।इन छात्रों ने प्राप्त किया ‘गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन’:ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अनाही अग्रवाल (कक्षा 4), आरव रघुवंशी (कक्षा 6), अवनी गंगवार (कक्षा 9) तथा कक्षा 10 से अग्रिम राठौर और प्रत्युष प्रताप सिंह को गोल्ड मेडल ऑफ डिस्टिंक्शन से नवाजा गया।
गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस की सूची:विभिन्न कक्षाओं से स्वर्ण पदक जीतने वाले छात्रों में निम्नलिखित नाम शामिल रहे:
प्राथमिक स्तर: मिनाहिल भुट्टो, नवीश अग्रवाल, रियांश गोयल, तनिषा अग्रवाल (कक्षा 1), प्रत्युष दास, अथर्व कुलश्रेष्ठ, ईमन (कक्षा 2), समर्थ (कक्षा 3), अरायना अग्रवाल, भव्यंश कुमार और अनन्या सिंह (कक्षा 4)।उच्च प्राथमिक स्तर: गतिक गंगवार, समरीत कौर, एलन जूलियन, किटना अग्रवाल (कक्षा 5), सार्थ गोयल, उमामा खान, वंशिका गंगवार, अर्शिया अग्रवाल, मिशिका अग्रवाल (कक्षा 6), आराध्या अग्रवाल (कक्षा 7) और विराट सिंह, उदय गुप्ता व हाशिनी (कक्षा 8)।कार्यक्रम के दौरान ओलंपियाड प्रभारी उत्तम शर्मा और भुवनेश गोयल के साथ सभी शिक्षकों ने छात्रों की सराहना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह की सफलता बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाती है और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार करती है। अंत में सभी ने विजेताओं के उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की।
