सभी छात्रों ने एम.आर.टीकाकरण में लिया भाग
रिपोर्ट.अरविंद कुमार
पीलीभीत शहर की बल्लभनगर कॉलोनी में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एम. आर. टीकाकरण में सभी छात्रों ने भाग लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य रोजी दीक्षित ने सभी छात्रों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित किए गए टीकाकरण के बारे में सभी छात्रों को विस्तार से बताया यह टीकाकरण छात्रों को विभिन्न रोगों से बचने के लिए सरकार द्वारा आयोजित कैंपस में लगाया जा रहा है जो कि विद्यालय में ही हो रहा है,यह एम.आर. टीकाकरण खसरा तथा रूबेला जैसी बीमारियों से सुरक्षा चक्र प्रदान करता है। साथ ही उन्होंने सभी छात्रों व अभिभावकों को भविष्य में आने वाली किसी भी प्रकार के बीमारियों से लड़ने के लिए इस तरीके के टीकाकरण में हमेशा भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
