खटीमा पुलिस का बड़ा खुलासा ,ताई का कातिल निकला सगा भतीजा
रिपोर्ट: उत्तम कुमार
खटीमा। (ऊधम सिंह नगर ) सितारगंज रोड स्थित देवभमि धर्मशाला कॉलोनी में हई सनसनीखेज हत्या की गृत्थी को खटीमा पलिस ने महज 72 घंटों के भीतर सुलझा लिया है। वद्ध महिला जानकी चंद की हत्य के आरोप में पुलिस ने उनके संगे भतीजे रवि चंद (उम्र 33 वर्षं) निवासी आदर्श कॉलोनी. डिग्री कॉलेज रोड, खटीमा को गिरफ्तार किया है, जिसने लालच में आकर अपनी ताई की जान ले ली।
सीसीटीवी और मखबिर की मदद से पकड़ा गया हत्यारा। पूलिस टीम ने घटना के बाद करीब 60 से 70 सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जांच के दौरान मतका का भतीजा रवि चंद शक के घेरे में आया। आज, 21 फखवरी को मुखबिर की सटीक स्ूचना पर पुलिस ने आरोपी रवि चंद को झनकट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। प्छताछ में आरोपी रवि चंद ने अपना जुर्म कबूल करते हए चौंकाने वाले खूलासे किए। आरोपी हरियाणा में मजदरी करता है। सोमवार को वह अपनी ताई को बैंक ले गया था. जहाँ उन्होंने पैसे निकाले थे। 17 फरवरी की शाम वह मँह छिपाकर ताई के घर पहॅचा और उनके साथ खाना खाया। मौका पाते ही उसने मफलर से अपनी ताई का गला और मँह दबा दिया। इस दौरान फर्श पर गिरने से महिला के नाक और मँह से भारी रक्तस्राव हआ और उनकी मत्य हो गई। हत्या के बाद आरोपी अलमारी से पैसों वाला पर्स लेकर फरार हो गया। किसी को शक न हो,
इसलिए उसने बाहर से ग्रिल पर ताला लगा दिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर लूटा गया माल बरामद करने की प्रक्रिया जारी है। त्वरित खुलासे क लिएक्षेत्र की जनता ने पुलिस टीम की सराहना की है। इस घटन की खूलासा करने वाली पलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजेंदर शाह कोतवाली खटीमा. एस एस आई ललित मोहन रावल कोतवाली खटीमा. उप निरीक्षक अशोक कांडपाल. उप निरीक्षक किशोर पंत, उप निरीक्षक जीवन चफाल, उप निरीक्षक ललित बिष्ट उप निरीक्षक भपेंद्र रंसवाल, उप निरीक्षक भूवन गहतोडी कास्टेबल मोहन बोरा. कांस्टेबल कमल पाल. कांस्टेबल नवीन खोलिया रहे।
