विधायक की पत्नी ने किया होली मिलन समारोह
खटीमा: विधायक भुवन कापड़ी की पत्नी कविता कापड़ी द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र की दर्जनों महिलाओं ने सहभागिता करते हुए होली गायन और एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गई। गायन मंडलियों ने पारंपरिक होली गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां कर समारोह में समा बांधा।
इस दौरान कविता कापड़ी ने कहा कि होली जिस प्रकार विभिन्न रंगों का पर्व है, उसी प्रकार यह पर्व सभी के जीवन में विविध खुशियों के रंग भरने का संदेश देता है। उन्होंने कामना की कि यह होली सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए। इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रेखा सोनकर, शांति सामंत, गोदावरी कापड़ी, रश्मि कापड़ी, फूलमती राणा, बीना राणा, कुसुम रस्तोगी, आरती सक्सेना, सुखविंदर कौर आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।
