जे.के. पब्लिक स्कूल में वर्ल्ड हेल्थ डे (विश्व स्वास्थ्य दिवस) मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा 6th, 7th, 8th, 9th और 11th के बच्चों ने प्रतिभा दिखाई।
विद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार मौर्या ने बच्चों को स्वस्थ रहने के लाभ बताए और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र तिवारी ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क होता है, इसलिए शरीर को स्वस्थ रखना चाहिए।
इस अवसर पर तुलसी जोशी, हेमा जोशी, आकांक्षा, मंगेश वर्मा, गुंजन, किंडर गार्डन को-ऑर्डिनेटर प्रभा जोशी, और किंडरगार्टन डायरेक्टर सुनीता मौर्य उपस्थित रहे।
