वन्य जीव संघर्ष के पीड़ित परिवार को वन विभाग की टीम ने सौंपा सात लाख का चैक
खटीमा मानव वन्य जीव संघर्ष के पीड़ित परिवार के आश्रित चन्द्र सिंह पुत्र दुर्गा सिंह को प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बांगरी ने सात लाख का चैक सौंपा। बग्गा 54 निवासी गोपुली देवी पत्नी स्वर्गीय दुर्गा सिंह जंगल में व्यक्तिगत कार्य से गई थी कि वन्य जीव हिंसक घटना में गोपुली देवी की मौत हो गई। एक अप्रैल की इस घटना के बाद वन विभाग ने तत्काल राहत पहुंचाते हुए तीन लाख की नगद राशि दी थी। डीएफओ बांगरी ने उपप्रभागीय वनाधिकारी संचिता वर्मा एवं रेंजर राजेन्द्र मनराल के साथ पीड़िता के घर जाकर 7 लाख रुपए का चेक पीड़ित परिवार को सौंपा।
