नानकमत्ता मंडी समिति में गेहूं की तौल सकुशल चल रही है। वरिष्ठ विपणन अधिकारी जगदीश कलौनी ने बताया कि अभी तक कुल 493 कुंतल गेहूं तौल की जा चुका है और लगभग 150 किसानों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है।
मंडी में खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के दो क्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, गेहूं का निर्धारित समर्थन मूल्य 2585 रुपये पर की जा रही है। किसानों के लिए फसल को बारिश से सुरक्षित करने, पीने के पानी की व्यवस्था और बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था की गई है। हालांकि, कुछ किसानों को रजिस्ट्रेशन में दिक्कत आ रही है, जिसे विभाग मोबाइल से पोर्टल संचालन की समस्या बता रहा है।
