Uttarpradesh Hathras: हाथरस कांड पर सामने आया ‘भोले बाबा’ का बयान, श्रद्धालुओं की मौत और भगदड़ को लेकर कह दी ये बात

उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई भयावह घटना के दूसरे दिन भोले बाबा ने हादसे पर प्रतिक्रिया दी है। भोले बाबा ने कहा कि भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति हम संवेदना व्यक्त करते हैं, और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की लिए प्रभु/परमात्मा से प्रार्थना करते हैं। वहीं भोले बाबा ने बीते दिन मंगलवार को हुई भगदड़ का आरोप असामाजिक तत्वों पर लगाया है।

उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई भयावह घटना के दूसरे दिन भोले बाबा ने हादसे पर प्रतिक्रिया दी है। भोले बाबा ने कहा कि भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति हम संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की लिए प्रभु/परमात्मा से प्रार्थना करते हैं।

वहीं, भोले बाबा ने बीते दिन मंगलवार को हुई भगदड़ का आरोप असामाजिक तत्वों पर लगाया है। भोले बाबा ने पत्र के माध्यम से जानकारी दी है, कि हाथरस के फुलरई गांव में दो जुलाई को आयोजित सत्संग के समापन के बाद भगदड़ मचाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. एपी सिंह को अधिकृत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *