सीएम धामी के आदेश आपदा पीड़ितों को तत्काल मुआवजा सहायता धनराशि देने के आदेश, मुआवजा देने की कार्रवाई कर रहा प्रशासन।
जनपद उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा में आई दैवीय आपदा बाढ़ से पीड़ितों के लिए ₹5000 प्रति परिवार सहायता राशि प्रशासन की ओर से दी जा रही है, वही अभी तक कुल 2 करोड़ 15 लख रुपए की सहायता धनराशि देवीय आपदा के अंतर्गत वितरण की जा चुकी है, वही इस उप जिलाधिकारी रविंद्र बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि देवीय आपदा से पीड़ित परिवारों को प्रत्येक परिवार ₹5000 की सहायता राशि मौके पर दी जा रही है।
प्रशासन द्वारा आपदा पीड़ितों को बढ़ती जा रही धनराशि, प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी।
वहीं उन्होंने बताया कि उत्तराखंड माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश है, कि सभी पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत सहायता राशि दी जाए। वही खटीमा तहसील प्रशासन द्वारा आपदा पीड़ितों को राशन किट सहित अन्य सामग्री भी मुहैया करवाई जा रही है। वहीं इसकी जानकारी खटीमा उप जिलाधिकारी रविंद्र बिष्ट तथा तहसीलदार हिमांशु जोशी के द्वारा प्रेस नोट जारी कर दी गई है।