बिना सेफ्टी उपकरणों से निर्माणधीन स्कूल बिल्डिग में काम कर रहे मजदूर की दर्द नाक मौत, ठेकेदार और स्कूल प्रबंधन मौके से फरार, पुलिस मौके पर पहुंची।
newslivehindi रिपोर्ट: इस्त्याक अंसारी
उधम सिंह नगर: खटीमा के ग्राम सभा हल्दी में मजदूर की सीमेंट पिलर के नीचे दबने से उस समय मौत हो गई जब मजदूर पुरानी बिल्डिंग को को तोड़ने का कार्य कर रहा था, तभी सीमेंट पिलर उसके सिर पर अचानक गिर गया और मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई,
घटना ग्रामसभा हल्दी घेरा स्थित जीनियस पब्लिक स्कूल में मरम्मत का कार्य चल रहा था, उसी दौरान ग्राम मझोला निवासी महिपाल सिंह पुत्र स्व रामपाल दूसरी मंजिल की पुरानी दीवार पर खड़ा था, सीमेंट पिलर अचानक मजदूर महिपाल सिंह के ऊपर गिर पड़ा जिससे उसके सिर में गहरी चोट लगने से दर्दनाक मौत हो गई, घटना के समय कुल पांच मजदूर काम कर रहे थे, जबकि महिपाल अकेला दूसरी मंजिल पर काम कर रहा था, वही मजदूर के पास कोई भी सुरक्षा उपकरण का इन्तजाम नही था, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है, तथा ठेकेदार मुकेश से फरार हो गया जबकि स्कूल प्रबंधक इस घटना के बाद मौके पर नहीं पहुंचा,

मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिपाल सिंह तीन भाई हैं, बड़ा भाई प्रेमपाल व सबसे छोटा तेजपाल मेहनत मजदूरी करके गुजर बसर करते हैं, और मृतक की दो बहने है, जिनकी शादी हो चुकी है, वही घटना स्थल पर एसआई पंकज सिंह महर ने भारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही करी,
वहीं अचानक हुई घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वही इस मामले पर खटीमा श्रम अधिकारी ने सम्बन्धित मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की बात कही है, इस दौरान मौके पर एसआई पंकज सिंह महर, एसआई नाथ सिंह नेगी, कांस्टेबल राजेंद्र गिरी, हरेंद्र थापा, रवि कुमार, ग्राम प्रधान पति गुरप्रीत सिंह खिंडा, मझोला ग्राम प्रधान महेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।
