Udham Singh Nagar News: लगातार हुई बारिश से फिर सहमे खटीमावासी

खटीमा। खटीमा में बुधवार सुबह से ही बारिश हो गई। लगातार हो रही बारिश से जगह-जगह जलभराव होने लगा। खकरा और ऐंठा नाले के बरसाती पानी से लबालब होने के साथ ही खटीमा मुख्य चौक के पास पीलीभीत रोड पर जलभराव की समस्या रही। यह देख एक बार फिर लोग बीते दिन आई बाढ़ को याद कर सहम गए। हालांकि शाम में बारिश बंद होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

Udham Singh Nagar News: पंत विवि से तीन शिक्षकों समेत 16 कार्मिक सेवानिवृत्त

लगातार हो रही बारिश के कारण खटीमा उप जिला अस्पताल में जलभराव की समस्या से मरीजों और तीमारदारों को काफी दिक्कतें हुई। सुबह तड़के से शुरू हुई बारिश दोपहर बाद तक जारी रही। खटीमा में नालियों की सफाई न हाेने के कारण कुछ स्थानों पर पानी सड़कों पर आ गया।

सीएम धामी के आदेश आपदा पीड़ितों को तत्काल मुआवजा सहायता धनराशि देने के आदेश, मुआवजा देने की कार्रवाई कर रहा प्रशासन।

बारिश नहीं थमने की स्थिति में कई लोग जलभराव से होने वाली दिक्कतों को लेकर चिंतित नजर आए। हालांकि शाम के समय बारिश के थमने से लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम वेधशाला के प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि खटीमा क्षेत्र में 76 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। खटीमा क्षेत्र का अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को भी बारिश की संभावना है।

नगर पालिका का कूड़ा फैला खेतों में, सैकड़ों किसानों व ग्रामीणों ने अधिकारियो का किया घेराव।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *