78वे स्वतंत्रता दिवस को सिटी कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए।
15 अगस्त 1947 का दिन भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के सदियों के संघर्ष बलिदान और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। इसी भावना के साथ सिटी कॉन्वेंट स्कूल ,खटीमा में 78 वां स्वतंत्रता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम शुभारंभ विद्यालय संस्थापक मोहन चंद्र उपाध्याय,प्रबंधक प्रवीण उपाध्याय,एजुकेशनल डायरेक्टर श्री तिलक उपाध्याय,प्रधानाचार्य अमित रोनाल्ड चौहान,उपप्रधानाचार्य कैलाश चंद्र पांडेय, एडमिन ऑफिसर राजेश जोशी तथा उपस्थित अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण द्वारा किया गया तत्पश्चात विद्यालय के तीनों एनसीसी कैडेट्स द्वारा भारतीय ध्वज को सलामी देते हुए मार्चपास्ट किया।
विद्यालय के बच्चों ने देश प्रेम से परिपूर्ण रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमे नृत्य,गायन,भाषण,कविताएं, शामिल रहें। बच्चों द्वारा प्रस्तुत संदेशें आते है, हमें तड़पाते है, तथा कुमाऊनी गानो ने उपस्थित सभी लोगो को भावविभोर कर दिया। देशभक्ति के गानो तथा नृत्यों से पूरा विद्यालय प्रांगण देशभक्ति से ओत प्रोत था।
विद्यालय के छोटे छोटे बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुति दी गई। विद्यालय प्रबंधक श्री प्रवीण उपाध्याय ने बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग व समर्पण के बारे में बताया और कहा कि आजादी हमने बहुत कुर्बानियों से देकर हासिल कर ली है। हम सबका कर्तव्य है कि इसकी रक्षा करें। विद्यालय प्रधानाचार्य श्री अमित रोनाल्ड चौहान ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए देशभक्ति का संकल्प लेते हुए प्रेरित किया, इस अवसर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।