झंनकट सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत,

झंनकट सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत,

खटीमा जरासू प्रतापपुर नंबर 6 निवासी परमजीत सिंह पुत्र स्वर्गीय रणजीत सिंह उम्र लगभग 55वर्षकी शुक्रवार को बाइक और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से हुई दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक परमजीत सिंह पटपुरा गांव अपनी बेटी के घर गए हुए थे जहां से वह अपनी बहन अमरजीत कौर पत्नी स्वर्गीय बलविंदर सिंह के साथ अपने घर प्रतापपुर जा रहे थे।

फाइल फोटो – परमजीत सिंह मृतक

इसी दौरान झनकट में मुख्य हाइवे पर लिंक मार्ग से अचानक सामने से ट्रैक्टर ट्राली आ जाने पर बाइक और ट्रैक्टर ट्रॉली की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें परमजीत सिंह और उनकी बहन अमरजीत कौर बुरी तरह घायल हो गए जहां आनन-फानन में दोनों को उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय खटीमा ले जाया गया,

जहां इलाज के दौरान परमजीत सिंह की मौत हो गई तथा घायल उनकी बहन अमरजीत कौर का उपचार किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही ट्रैक्टर ट्राली को भी कब्जे में ले लिया है। वहीं इस दुखद घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *