Uttarakhand : आज से विधानसभा का मानसून सत्र, छावनी में तब्दील हुआ भराड़ीसैंण, बिना पास नहीं मिलेगा प्रवेश

विधानसभा परिसर में पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल और चमोली के पुबुधवार से आयोजित होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र के लिए विधानसभा परिक्षेत्र छावनी में तब्दील हो गया है।

यह खबर भी पढ़े: सीएम पुष्कर सिंह धामी से कर पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री सतीश चंद्र भट्ट ने खटीमा की जन समस्याओं को लेकर सोपा ज्ञापन पत्र,

ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी हेलमेट और बॉडी प्रोटेक्टर से लैस होंगे। विस परिक्षेत्र में मोबाइल टॉवरों, पानी की टंकिंयों की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। बिना पास के कोई भी विस परिसर में नहीं प्रवेश कर पाएगा। लिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

यह खबर भी पढ़े:  Uttrakhand: सरकारी विभागों में 10 साल की सेवा पूरी कर चुके अस्थायी कर्मचारी होंगे नियमित, कैबिनेट की सहमति

मंगलवार को विधानसभा परिसर में पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल और चमोली के पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा बलों को किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए चौकस रहने के लिए कहा। साथ ही घटना की फोटो और वीडियोग्राफी, सुरक्षाकर्मी का संयमित व्यवहार के साथ ही निर्विघ्न यातायात के बारे में जानकारी दी गई।

यह खबर भी पढ़े:  झंनकट सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत,

कहा कि विस के अंदर किसी प्रकार की सामग्री को वर्जित किया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि बैरियर ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारी और कर्मचारी जुलूस या धरना प्रदर्शन के दौरान सतर्क रहेंगे। दोनों अधिकारियों ने पुलिस बल को हेलमेट, डंडा, बॉडी प्रोटेक्टर आदि आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के साथ ड्यूटी पर तैनात रहने को कहा।

यह खबर भी पढ़े: KITM ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस ने उत्साह और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया,

इन पर रहेगी सुरक्षा की जिम्मेदारी

विस सत्र में अपर पुलिस अधीक्षक-04, पुलिस उपाधीक्षक-14, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष-27, उपनिरीक्षक-35, महिला उपनिरीक्षक-16, अपर उपनिरीक्षक-31, मुख्य आरक्षी-92, आरक्षी- 291, महिला आरक्षी-40, यातायात निरीक्षक-01, यातायात उपनिरीक्षक-05, यातायात मुख्य आरक्षी-12, यातायात आरक्षी-31, पीएसी-05 कंपनी, 01 प्लाटून व डेढ़ सेक्शन व फायर यूनिट-09 तैनात किए गए हैं। जिन पर सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी रहेगी।

यह खबर भी पढ़े: 78वे स्वतंत्रता दिवस को सिटी कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मनाया, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *