Udham Singh Nagar News: 40 माध्यमिक स्कूलों की जल्द की जाएगी मरम्मत

रुद्रपुर। राजकीय माध्यमिक स्कूलों की मरम्मत के लिए शासन ने कवायद शुरू कर दी है। जिले में सी श्रेणी यानि विशेष मरम्मत की सूची में चयनित 40 स्कूलों के आगणन को तैयार करने का जिम्मा ग्रामीण निर्माण विभाग को सौंपा गया है। इस आगणन के आधार पर ही राज्य सरकार से धनराशि की मांग की जाएगी।

यह खबर भी पड़े:सीएम पुष्कर सिंह धामी से कर पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री सतीश चंद्र भट्ट ने खटीमा की जन समस्याओं को लेकर सोपा ज्ञापन पत्र,

जिले में जर्जर हो चुके माध्यमिक स्कूलों को जमींदोज कर नए भवन निर्माण की योजना है। मरम्मत योग्य स्कूलों के भवनों को भी बनाए जाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। शासन ने कम मरम्मत, विशेष मरम्मत, पूर्ण मरम्मत और निर्माण की आवश्यकता वाले स्कूलों को ए, बी, सी और डी श्रेणी में चिह्नित किया है।

यह खबर भी पड़े:Uttrakhand: सरकारी विभागों में 10 साल की सेवा पूरी कर चुके अस्थायी कर्मचारी होंगे नियमित, कैबिनेट की सहमति

इधर विशेष मरम्मत के योग्य 57 स्कूलों में से 40 स्कूलों के आगणन का जिम्मा ग्रामीण निर्माण विभाग को सौंपा गया है। ग्रामीण निर्माण विभाग के तैयार आगणन के आधार पर ही राज्य सरकार से धनराशि की डिमांड की जाएगी, केएस रावत, सीईओ ने बताया कि जिले में सी ग्रेड की श्रेणी में शामिल 40 स्कूलों के आगणन ग्रामीण निर्माण विभाग तैयार करेगा। इस आगणन के आधार पर धनराशि की डिमांड की जाएगी।

यह खबर भी पड़े: झंनकट सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *