Babar Azam, PAK vs BAN Test: अपने ही जाल में फंसी पाकिस्तान टीम. बांग्लादेश के सामने बाबर आजम पहली बार डक पर आउट,
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी में बुधवार से शुरू हो गया है. मैच के पहले दिन टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान टीम ने 4 विकेट गंवाकर 158 रन बनाए. मैच में बाबर आजम जीरो पर आउट हुए और इसी के साथ उन्होंने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया है,
दरअसल, इस टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान ने तेज गेंदबाजों की मददगार वाली पिच तैयार की थी. यही वजह रही कि कप्तान शान मसूद ने प्लेइंग 11 में 4 तेज गेंदबाज शामिल किए. यह बॉलर शाहीन शाह आफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद अली और खुर्रम शहजाद को शामिल किया,