सिटी कॉन्वेंट स्कूल के 5 बच्चों का मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन खेल छात्रवृत्ति योजना में चयन

सिटी कॉन्वेंट स्कूल के 5 बच्चों का मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन खेल छात्रवृत्ति योजना में चयन,

सिटी कॉन्वेंट स्कूल के 5 बच्चों का मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन खेल छात्रवृत्ति योजना में चयन होने पर विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दी गई।

उत्तराखण्ड राज्य के उदीयमान खिलाड़ियों का खेल कौशल विकसित किये जाने एवं उनकी खेल उपलब्धियों को बढ़ावा दिये जाने तथा उन्हें खेलों से जुड़े रहने एवं अधिक मनोयोग से खेलो में प्रतिभाग किये जाने तथा भविष्य के लिये खिलाड़ी तैयार किये जाने के दृष्टिगत उत्तराखण्ड राज्य के उदीयमान खिलाड़ियों को प्रति वर्ष मा0 मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना के अन्तर्गत खिलाड़ियों का चयन किया जाता है,

इस वर्ष भी सिटी कॉन्वेंट की होनहार प्रतिभावान छात्राओं आकांक्षा मुरारी, जिया भंडारी,आरोही राना,नव्या राना तथा इशिका राना ने इस योजना में प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छात्रवर्ती योजना को प्राप्त किया। विद्यालय के बच्चों द्वारा समय समय पर विभिन्न प्रतियोगिता में प्रदर्शन किया जाता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *