खटीमा सिटी कॉन्वेंट स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूम धाम से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक प्रवीण उपाध्याय, एजुकेशनल डायरेक्टर तिलक उपाध्याय, प्रधानाचार्य अमित रोनाल्ड चौहान, उपप्रधानाचार्य कैलाश चंद्र पांडेय तथा एडमिन ऑफिसर राजेश जोशी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर नन्हें – मुन्ने बच्चे नटखट नंद गोपाल की भूमिका में नजर आए। कोई कृष्ण कन्हैया बना तो कोई बनी राधा, राधा-कृष्ण के अलावा वासुदेव, देवकी, ग्वाले और गोपियों की वेशभूषा में आए बच्चों ने सभी को मनमोह लिया। इस दौरान झांकी भी लगाई गई।
बच्चों द्वारा श्रीकृष्ण के जीवन से संबंधित कथाएं सुनायीं। इस अवसर पर बच्चों के लिए अनेक गतिविधियां आयोजित की गई। मटकी डेकोरेशन, मोर पंख एवं बांसुरी निर्माण जैसी अनेक मनोरंजक एवं रचनात्मक गतिविधियों में विधार्थियों ने बढ़- चढ़ कर भाग लिया।
बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें नृत्य,,भजन,आरती, आदि शामिल रहें। शिक्षिकाओं द्वारा स्कूल परिसर सजाया गया। जगह जगह दही -हांडी लगाई गयी। हमारे नौनिहाल राधा – कृष्ण तथा गोप – गोपी की वेशभूषा में तैयार होकर आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। विद्यालय प्रबंधक श्री प्रवीण उपाध्याय जी ने बताया कि कैसे भगवान श्री कृष्ण ने बल और बुद्धि से बुराई पर विजय प्राप्त की।
विद्यालय प्रधानाचार्य अमित रोनाल्ड चौहान ने जन्माष्टमी के पावन पर्व पर सभी को जन्माष्टमी को बधाई देते हुए विभिन्न जीवन मूल्यों जैसे मित्रता, प्रेम, सद्भावना को अपनाने की प्रेरणा दी। वही कार्यक्रम का समापन बच्चों द्वारा मटकी फोड़ कर किया जिसे देख बच्चे अत्यधिक उत्साहित थे।
