सिटी कॉन्वेंट स्कूल के एनसीसी कैडेट्स अनुज भंडारी का आल इंडिया थल सेना कैंप में चयन

सिटी कॉन्वेंट स्कूल के एनसीसी कैडेट्स अनुज भंडारी का आल इंडिया थल सेना कैंप में चयन

78 UK BN एनसीसी सब यूनिट सिटी कॉन्वेंट स्कूल के जूनियर अंडर ऑफिसर अनुज सिंह भंडारी का नई दिल्ली में होने वाले ऑल इंडिया थल सेना कैंप के लिए चयन हुआ है। ग्रुप फायरिंग में अचूक निशानेबाजी से अनुज सिंह भंडारी ने राज्य स्तर पर अपना लोहा मनवाया है।

इस से पूर्व अनुज सिंह भंडारी ने इंटर स्कूल कंपटीशन ,इंटर बटालियन कंपटीशन,इंटर ग्रुप कंपटीशन में सर्वोच्च प्रदर्शन कर उत्तराखंड डायरेक्टरेट का ऑल इण्डिया स्तर पर प्रतिनिधित्व करेंगे,पूरे खटीमा स्तर से ग्रुप फायरिंग में ऑल इंडियन थल सेना कैंप दिल्ली में प्रतिभाग करने वाले एकमात्र कैडेट हैं, इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन तथा पूरे विद्यालय परिवार ने बच्चे और उसके अभिभावक को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *