खटीमा ब्लॉक प्रमुख नामधारी ने देहरादून में सीएम धामी से क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर की मलाकात।

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में खटीमा ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी ने मुलाकात की, क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन पत्र सौपा।

वहीं ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी ने उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए एक एकीकृत शैक्षणिक संस्थान बनाने की मांग की है,

जिसमें आईटीआई, पॉलिटेक्निक कॉलेज, लाइब्रेरी, अंबेडकर बहुउद्देश्यीय भवन, कोचिंग क्लासेज की मांग की गई। यह सारे संस्थान एक ही परिसर में संचालित हो और राज्य के एससी के युवाओं को इसका लाभ मिले।

वही मुख्यमंत्री धामी से संतोषजनक आश्वासन मिला है। वही इस पर बराबर प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी ने सीएम धामी का आभार व्यक्त किया, इसके अलावा अन्य विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई और किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस करने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन पत्र देकर निवेदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *