विधायक कापड़ी ने प्रेस कांफ्रेंस कर वन विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप।

विधायक कापड़ी ने प्रेस कांफ्रेंस कर वन विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप।

खटीमा विधायक तथा उपनेता प्रतिपक्ष उत्तराखण्ड सरकार भुवन चन्द्र कापड़ी ने कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेस कर वन विभाग पर भष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विधायक कापड़ी ने कहा कि सुई वन रेंज के अन्तर्गत लाट सं० अ, ब, स, द तथा न 2024-25 में वन विभाग द्वारा 24294 सागौन के पेड़ों के छपान के दौरान लगभग 21547 पेड़ों को अनफिट कर दिया गया जो लगभग 89% है।

वही उन्होंने कहा कि यदि 89% पेड़ अनफिट थे तो कटान में इतनी जल्दबाजी क्यों की गई और विभागीय प्रक्रिया पूरी किये बिना ही पेड़ काट दिये गये। कापड़ी ने कहा कि यदि पेड़ ए-कैरेटरी (साउन्ड) के होते तो लकड़ी का घनत्व लगभग 70 %, B (फिट) कैटेगरी मे घनत्व लगभग 50% तथा अनफिट केटेगरी में घनत्व लगभग 30% होता हैं।

कापडी ने आरोप लगाया कि छ्पान में वन विभाग द्वारा पहले से ही घनत्व कम कर दिया गया जिससे विभाग को काफी क्षति हुई है। इस मामले को लेकर उन्होंने वन विभाग के कर्मचारियों पर मिलीभगत तथा भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि यह कटान निशेष पातन है, जिसमें जड़ों के सबूत भी मिटा दिये जायेंगे। जिसकी वजह से भविष्य में होने वाली जाँच में कोई सबूत भी नहीं मिल पायेगा। विधायक कापड़ी ने प्रेस कांफ्रेन्स के माध्यम से इस प्रकरण में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

वहीं विधायक कपड़ी ने बताया कि इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री तथा वन मंत्री से जल्द ही मुलाकात कर उनके संज्ञान में लाया जाएगा तथा दोषी वन कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष रवीश भटनागर, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेंद्र आर्या, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद चंद, मान सिंह, नासिर खान, देवेंद्र कन्याल, सतपाल राणा, नरेंद्र बिष्ट, ललित ज्याला तथा रोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *