गुरुद्वारा गुरुनानक सत्संग सभा में गुरु पर्व की तैयारी को लेकर बैठक हुई सम्पन्न
खटीमा गुरुद्वारा गुरुनानक सत्संग सभा में गुरु नानकदेव जी के प्रकाश पर्व 16 नवंबर 2024 को मनाया जाना है। जिसके तहत गुरुद्वारे में अखंड पाठ साहिब 14 नवंबर को आरंभ होंगे और 16 नवंबर को भोग की समाप्ति होगी।
गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष हरभजन सिंह खिंडा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक के दौरान 9 जनवरी 2025 को सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्म दिवस को मनाए जाने की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई।
जिसके अंतर्गत भव्य नगर कीर्तन का आयोजन भी होना तय किया है। इस दौरान सभी पदाधिकारी को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। इस बैठक में अध्यक्ष हरभजन सिंह खिंडा, उपाध्यक्ष अनिल बत्रा, गुरमेज सिंह गाँधी, सचिव जगजीत सिंह मल्लि, मनदीप सिंह बाजवा, गुरवंत सिंह सोनी डायरेक्टर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नानकमत्ता, रमनदीप सिंह सेठी कोषाध्यक्ष, सेवा सिंह पूर्व अध्यक्ष गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नानकमत्ता, पपिंदर सिंह खिंडा, विजय अरोड़ा, जतिन ग्रोवर आदि मौजूद रहे।