खटीमा भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेलघाट रोड पर लगने वाले जाम की स्थिति पर जताई चिंता

खटीमा भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेलघाट रोड पर लगने वाले जाम की स्थिति पर जताई चिंता

खटीमा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खटीमा के उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट से मुलाकात कर नगर की मेलाघाट रोड पर रेलवे फाटक के दोनों और लगने वाले लंबे जाम पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन द्वारा इस जाम से निजात दिलाने हेतु कदम उठाए जाने की मांग करी।

भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सतीश गोयल एवं नगर महामंत्री मनोज वाधवा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने उप जिलाधिकारी से मुलाकात कर मेलाघाट रोड पर आवागमन करने वाले यात्रियों एवं स्कूली बच्चों की सुरक्षा एवं कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए रेलवे क्रॉसिंग के पास लगने वाले जाम की स्थिति का निस्तारण करने एवं उक्त स्थान पर सड़क के दोनों और खड़े होने वाले डगगामार वाहनों का स्थान परिवर्तन किए जाने के साथ रेलवे पटरी के दोनों और डिवाइडर लगाए जाने की मांग करी।

प्रतिनिधि मंडल के कार्यकर्ताओं का कहना था कि जाम की स्थिति के चलते न केवल आवागमन करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है साथ ही स्थानीय व्यापारियों के व्यापार पर भी इस स्थिति का बुरा असर पड़ रहा है। इस प्रतिनिधिमंडल में जिला महामंत्री सतीश गोयल, नगर महामंत्री मनोज वाधवा, संतोष अग्रवाल, कामिल खान, तारिक मलिक, नवल वाल्मीकि, सचिन रस्तोगी, नीरज रस्तोगी, सूरज धामी, राहुल सक्सेना आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *