खटीमा पुलिस ने मोबाइल झपट्टा मार दो अभियुक्त किए गिरफ्तार।

खटीमा पुलिस ने मोबाइल झपट्टा मार दो अभियुक्त किए गिरफ्तार।

उधम सिंह नगर खटीमा के थाना झनकईया पुलिस टीम ने मोबाइल झपट्टा मार दो अभियुक्तों को मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना झनकईया में अभियोग पंजीकृत किया गया था। वहीं घटनाओं के शीघ्र अनावरण हेतु उच्च अधिकारियों के निर्देश पर गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों को दो मोबाइल व एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।

वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। वहीं इस मामले झनकईया थाना अध्यक्ष अनिल जोशी ने मीडिया को बताया कि पिछले कई दिनों से मोबाइल छीनने की घटनाएं सामने आ रही थी। वहीं पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत करने के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर टीमों का गठन किया गया था। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर छीने गए मोबाइलों के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जिनको नियमानुसार कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *