महा परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब को दी गई श्रद्धांजलि

महा परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब को दी गई श्रद्धांजलि

खटीमा के महाबोधिसत्व अंबेडकर मिशन ज्ञानोदय बुद्ध विहार में महान न्याय विद, ज्ञान के प्रतीक तथा संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। साथ ही क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों सहित तमाम लोगों ने उनके संघर्षों, त्याग और योगदान को याद करते हुए उनको नमन किया।

इस अवसर पर तमाम वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा साहब का सम्पूर्ण जीवन संघर्षों से भरा हुआ था। इस अवसर पर बाबा साहब के सपनों को साकार करने, उनके मिशन को आगे बढ़ाने, उनके आदर्शों पर चलने तथा संविधान की सुरक्षा का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *