हिंदी पत्रकारिता दिवस पर KITM इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया।
पूरे देश में हिंदी पत्रकारिता दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया गया, इसी क्रम में खटीमा केआईटीएम कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी के परिसर में क्षेत्रीय पत्रकार के सम्मान हेतु गोष्ठी का आयोजन किया गया, केआईटीएम कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी के निर्देश कमल बिष्ट तथा मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म पत्रकारिता विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ विवेक सक्सेना के द्वारा पत्रकारों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया,
के आईटीएम कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है, क्षेत्रीय छात्र शिक्षण संस्थानों में शिक्षा प्राप्त करने हेतु पहले बाहर जाते थे, अब वहीं शिक्षा छात्रों के लिए खटीमा केआईटीएम इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में प्राप्त हो रही है, कोर्स जैसे होटल मैनेजमेंट एवं बैंकिंग फाइनेंस जर्नलिज्म एंड मैस कम्युनिकेशन तथा अन्य डिग्री कोर्स भी उपलब्ध है,
इस दौरान क्षेत्र में संघर्षशील कार्यरत पत्रकारों को उत्कृष्ट कार्य करने हेतु मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया, इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार खड़क सिंह गैंडा, वरिष्ठ पत्रकार हरीश मेहरा, वरिष्ठ पत्रकार धीरेंद्र गौड़, वरिष्ठ पत्रकार दीपक फुलेरा, वरिष्ठ पत्रकार बाबूलाल यादव, मंचासीन रहे, इस दौरान क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हीरा राजपूत, केदार सोनकर, गोरखनाथ, परमजीत सिंह पम्मा, गुरदीप सिंह गगन, मुस्तकीम मलिक, विनीत राणा, उत्तम कुमार, अरविंद कुमार, सुनील सैनी, सूरज सिंह गोसाई, एस०के० राय, आदि पत्रकार इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित रहे।