Udham Singh Nagar नानकमत्ता : महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष समेत सभी पदों पर जांच के बाद सभी नामांकन पत्र सही पाए जाने पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हो गया। इसके बाद सभी प्रत्याशियों को विजयी होने की बधाइयां छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई।
महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ममता सुयाल ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय में अध्यक्ष समेत दस पदों के लिए मात्र एक एक नामांकन आया था। बताया कि दस पदों के लिए किए गए कुल दस नामांकन सही पाए गए। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए जगदीश सिंह, उपाध्यक्ष शीतल राणा, रोहित कुमार, सचिव सूरत नाथ गोस्वामी, संयुक्त सचिव नितिन राणा, कोषाध्यक्ष तरुण चौहान, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि युवराज सिंह, संकाय प्रतिनिधि कपिल सिंह राणा, सरकारी प्रतिनिधि रेनू जोशी, संस्कृति सचिव अनीता भट्ट को निर्विरोध विजय घोषित किया गया।