नवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य इंडिया महोत्सव 2025 का आयोजन हुआ।
खटीमा के ग्राम मोहम्मदपुर भूडिया शाहिद वीरेंद्र सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थल में नवरात्रि के उपलक्ष में भव्य इंडिया महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया, इस दौरान थारू संस्कृति महा संगठन खटीमा के द्वारा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अमनदीप कौर नामधारी तथा पूर्व ब्लाक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी द्वारा दीप प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को करने वाली टीमें संगम सांस्कृतिक समिति देहरादून, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सांस्कृतिक उत्थान समिति खटीमा, जय भूमसेन होलिका उत्थान समिति खटीमा, वन्य थारू उत्थान समिति खटीमा, एवं ग्राम स्तरीय टीमों द्वारा सुंदर प्रस्तुतिकरण किए गए, इस कार्यक्रम में थारू लोक गायिका रिंकू राणा, थारू लोक गायक बंटी राणा, केवल सिंह राणा, वशिष्ठ अतिथि मोहम्मदपुर बुढिया ग्राम प्रधान राजेश सिंह राणा, प्रीती राना, सुपेंद्र सिंह राणा, भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष गुरसेवक सिंह, साधु सिंह नामधारी, श्रीमती संगीता राणा जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान प्रतापपुर गुरसेवक सिंह, भारतीय किसान यूनियन ब्लॉक अध्यक्ष अवतार सिंह, अमरिंदर सिंह, बलजीत सिंह सुखविंदर सिंह बीटा आदि उपस्थित रहे।