सिटी कॉन्वेंट स्कूल में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। खटीमा सिटी कॉन्वेंट स्कूल में कैंसर कैपेबल फाउंडेशन के तत्त्वाधान में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना एवं इससे बचाव के उपायों की जानकारी देना रहा।
इस अवसर पर कैंसर कैपेबल फाउंडेशन से ए. के. मिश्रा ने विद्यार्थियों को कैंसर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने कैंसर के कारण, लक्षण, समय पर जांच तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि सही जानकारी और समय पर उपचार से कैंसर जैसी बीमारी को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन एवं विद्यार्थियों द्वारा कैंसर पीड़ितों की सहायता हेतु स्वेच्छा से 36060 धनराशि एकत्र कर कैंसर कैपेबल फाउंडेशन को भेंट की गई।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक प्रवीण उपाध्याय, एजुकेशनल डायरेक्टर तिलक उपाध्याय, प्राचार्य श्रीमती शुभ्रा सक्सेना सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। विद्यालय प्रबंधन ने इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के मानसिक एवं सामाजिक विकास के लिए आवश्यक बताया।