खटीमा में संदिग्ध पेय के सेवन से दो की मौत, एक अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी।
8 PM Black शराब के साथ एक संदिग्ध रासायनिक तरल के सेवन के बाद बिगड़ी हालत
मौके से शराब की बोतलें व संदिग्ध तरल पदार्थ जब्त।
प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि मृतकों और घायलों के पास गाड़ी में एक बोतल में संदिग्ध रासायनिक तरल था, जिसे उन्होंने पानी समझकर शराब में मिलाकर पी लिया था।
घटना का विवरण: दिनांक 05 फरवरी 2026 को रात्रि करीब 10:00 बजे थाना खटीमा प्रभारी निरीक्षक श्री विजेंद्र शाह को सूचना मिली कि शराब सेवन के बाद एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
सूचना पर वरिष्ठ उप निरीक्षक ललित मोहन सिंह रावल मय पुलिस बल के नागरिक अस्पताल खटीमा पहुंचे, जहां ढील्लू राणा (52 वर्ष) निवासी कंजाबाग खटीमा को मृत घोषित किया गया। जहां उनकी उपचार के दौरान प्रवेश राणा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर श्री राम मूर्ति स्मारक अस्पताल, भोजीपुरा में रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान मलकीत सिंह राणा की भी मृत्यु हो गई।
डॉक्टर की प्रारंभिक रिपोर्ट: उपचार कर रहे चिकित्सक डॉ. वी.पी. सिंह ने बताया कि मृतक व घायलों से तीव्र केमिकल जैसी गंध आ रही थी, जिससे यह आशंका है कि उन्होंने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया है।
प्रत्यक्षदर्शी का बयान: अस्पताल लाने वाले व्यक्ति श्रवण कुमार ने बताया कि तीनों व्यक्तियों ने शाम को 8 पीएम ब्लैक शराब के दो क्वार्टर मंगवाए थे और वाहन से बाहर गए थे। वापस लौटने पर दिल्लू राणा की तबीयत बिगड़ गई और वे उल्टियां करने लगे। जिस पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
मौके से बरामदगी: पुलिस द्वारा जांच के दौरान 8 पीएम ब्लैक के दो खाली क्वार्टर, एक खाली आधा बोतल, एक संदिग्ध प्लास्टिक बोतल, उल्टी के नमूने को सील कर कब्जे में लिया गया।
संदिग्ध बोतल से अत्यधिक तीव्र गंध पाई गई।
पुलिस कार्रवाई: सभी बरामद सामग्री को विधिवत सील कर Forensic जाँच हेतु भेज दिया गया है। एक बीमार को श्री राम मूर्ति स्मारक अस्पताल, भोजीपुरा में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।
खटीमा आबकारी विभाग ने कंजाबाग शराब भट्टी से सैंपल लेकर शराब भट्टी को सीज कर दिया गया है, वही आबकारी विभाग खटीमा की अन्य शराब की दुकानों से सैंपल की कार्यवाही की जा रही है।