खटीमा: देवभूमि उत्तराखंड में आगामी 15 फरवरी को होने वाले महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जहां शिव भक्तों में उत्साह का माहौल है। वही इस अवसर को ध्यान में रखते हुए शिवसेना कार्यकर्ताओं ने शिवरात्रि पर्व पर मांस, मछली की दुकानों को बंद करवाने की मांग का ज्ञापन तहसीलदार को सोपा। उनकी मांग थी कि शिवरात्रि के पर्व पर नगर के मुख्य मार्गो से होकर शिव बारात एवं शोभायात्रा निकाली जाती हैं।
वहीं मुख्य मार्ग पर स्थित कई दुकानों पर मांस, मछली एवं अंडे की बिक्री की जाती है। जिससे कि भक्तों की भावनाएं आहत होती हैं। उनकी मांग थी कि शिवरात्रि के अवसर पर नगर की समस्त मांस, मछली बिक्री करने वाली दुकानों को बंद रखा जाए। ज्ञापन देने वालों में जिला उप प्रमुख राजकुमार गुप्ता, विक्रम सिंह, विजय कुमार, शोभित कठेरिया, हरस्वरूप विश्वकर्मा, बीना मिश्रा, किरण सैनी, मोहनलाल, राधा देवी आदि शामिल रहे।
