कनाडा एनआरआई ने 21 निर्धन कन्याओं के विवाह में निभाया ‘कन्यादान’ का पावन धर्म
सात समंदर पार से मानवता का संदेश
लगभग 25 वर्ष पूर्व ग्राम सुनपहर की मिट्टी छोड़कर सात समंदर पार कनाडा के टोरंटो में बसे एनआरआई संदीप सिंह ग्रेवाल का हृदय आज भी अपने देश और समाज के प्रति समान रूप से समर्पित है। मानवता और सेवा की इसी भावना को साकार करते हुए उन्होंने मंगलवार सुबह गुरुद्वारा हरगोविंद सिंह साहिब पहुंचकर 21 निर्धन कन्याओं के विवाह में अंशदान देकर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस पावन अवसर पर उन्होंने ग्राम पूरनपुर, मझोला, सदौरा, उलानी, बुडरा, रघुलिया, पोलीगंज, हरिया,
कनाडा में बसे एनआरआई संदीप सिंह ग्रेवाल ने दिखाई सेवा और संवेदना की मिसाल
हल्दी, देवहा, डदासपुर, सितारगंज, दिवार, जमौर, जादोपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों की 21 जरूरतमंद कन्याओं को नवजीवन की सौगात स्वरूप वॉशिंग मशीन, फ्रिज, टीवी, बेड, ड्रेसिंग टेबल, अलमारी, कुर्सियां, टेबल, रजाई गद्दे, वस्त्र एवं अन्य गृहस्थी का आवश्यक सामान भेंट किया। नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उन्होंने सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की। इतना ही नहीं, सामाजिक सरोकार निभाते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 10 आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को गोद लेकर लगभग 5 लाख 60 हजार रुपये की स्कूल फीस जमा कराई तथा उन्हें निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाया।
खटीमा में संदिग्ध पेय के सेवन से दो की मौत, एक अस्पताल में भर्ती — पुलिस जांच में जुटी।
कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं ने लंगर किया ग्रहण
गुरुद्वारा के ग्रंथी दिलबाग सिंह एवं एनआरआई संदीप सिंह ग्रेवाल की उपस्थिति में सभी नवविवाहित जोड़ों के विवाह सिख परंपरा अनुसार संपन्न कराए गए। इस शुभ अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में अखंड पाठ का भोग रखा गया तथा कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं ने लंगर ग्रहण किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व कंचनपुरी समिति अध्यक्ष जसविंदर सिंह बाजवा ने किया, जबकि अध्यक्षता स्वयं संदीप सिंह ग्रेवाल ने की। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक सरदार सेवा सिंह, जसवंत सिंह, गुरप्रीत सिंह औजला, परविंदर सिंह, भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष गुरसेवक सिंह, गौरी शंकर, बलजिंदर सिंह, रिटू, हरप्रीत सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सेवा, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व का यह अनूठा संगम क्षेत्र में लंबे समय तक प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा
