खटीमा डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की विभिन्न मांगों के समाधान हेतु अनिश्चितकालीन हड़ताल आज 20वे दिन भी जारी रही। डिप्लोमा इंजीनियर अपनी मांगों के समर्थन में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे। इस दौरान हड़ताली डिप्लोमा इंजीनियरों ने जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार से अभिलंब समाधान की मांग की।
लोनिवि विश्राम गृह खटीमा में महासंघ से जुड़े इंजीनियर्स 27 सूत्रीय मांगों के समाधान हेतु बिना काम पर नहीं लौटने की बात कर रहे थे। इस दौरान वेतन विसंगतियां, न्यूनतम तीन प्रोन्नति देने, पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने संबंधित दो दर्जन से अधिक मांगे सम्मिलित हैं। अनिश्चितकालीन हड़ताल पर आनंद बल्लभ जोशी, कमल किशोर जोशी, पीयूष कुमार, प्रेम प्रकाश तिवारी, कुंदन सिंह, आदर्श, संजय, शैलेश पांडे, सुभाष आर्य, कल्पना उपाध्याय, विनोद कुमार, प्रकाश सिंह, गरीश लहोनी, दीप चंद्र पंत, आशा मेहरा, संजीव एन गोस्वामी आदि इंजीनियर सम्मिलित रहे।