रणजीत सिंह नामधारी बने उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष, दर्जा राज्यमंत्री
खटीमा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख को मिली जिम्मेदारी, समर्थकों में खुशी की लहर
देहरादून, 05 जून 2026 | उत्तराखंड सरकार ने पशु कल्याण को लेकर बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए खटीमा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रणजीत सिंह नामधारी को उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा भी प्रदान किया गया है।
