नगर पालिका अध्यक्ष रमेश जोशी ने वार्ड 18-19 का किया निरीक्षण, सुनी जनसमस्याएं

नगर पालिका अध्यक्ष रमेश जोशी ने वार्ड 18-19 का किया निरीक्षण, सुनी जनसमस्याएं

नगर पालिका परिषद खटीमा के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने गुरुवार को वार्ड संख्या 18 और 19 का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्डवासियों से मुलाकात कर सड़क, बिजली, नाली, सफाई सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष जोशी ने स्थानीय नागरिकों से उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली और मौके पर मौजूद अधिकारियों-कर्मचारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि नगर के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना और नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना पालिका की प्रमुख जिम्मेदारी है। इस अवसर पर सभासद प्रतिनिधि अनु दरियाल, मनोज सिंह, मुकेश पांडे, ममता देवी, विक्रम सिंह, श्याम सिंह मेहता, जगत सिंह बोरा, मुन्नी देवी, सावित्री देवी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *