धान खरीद शुरू न होने से आक्रोशित किसानों ने डीएम कार्यालय पर दिया धरना

धान खरीद शुरू न होने से आक्रोशित किसानों ने डीएम कार्यालय पर दिया धरना

खरीद शुरू न होने से नाराज खटीमा, नानकमत्ता और सितारगंज क्षेत्र के किसानों ने सोमवार को जिला मुख्यालय रुद्रपुर पहुंचकर डीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष गुरसेवक सिंह और भाकियू के प्रदेश सचिव मलूक सिंह खिंडा के नेतृत्व में सैकड़ों किसान डीएम कार्यालय कूच कर पहुंचे। किसानों का आरोप है कि 1 अक्टूबर से शुरू होने वाली सरकारी धान खरीद 12 अक्टूबर तक भी शुरू नहीं हो पाई है।

इस खबर को भी पढ़े..👇👇👇👇👇👇👇👇

नगर पालिका अध्यक्ष रमेश जोशी ने वार्ड 18-19 का किया निरीक्षण, सुनी जनसमस्याएं

किसान नेताओं ने कहा कि सरकारी खरीद न होने से किसान ठगा महसूस कर रहा है। आय दोगुनी करने के वादे विफल हो रहे हैं और किसान अपनी फसल औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर है। वहीं कई क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि से फसलें नष्ट हो गई हैं, जिससे किसानों की परेशानी और बढ़ गई है। वही किसानों ओलावृष्टि से हुई फसलों के नुकसान पर प्रति एकड़ 50000 मुआवजे की मांग की है। और प्रशासन तत्काल धान खरीद केंद्र शुरू करने और बर्बाद फसल का मुआवजा दे। इस दौरान मनजिंदर सिंह भुल्लर जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन चढूनी, गुरविंदर सिंह भुल्लर, लखविंदर सिंह, जसविंदर सिंह बाजवा, मनविंदर सिंह, बलविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, अवतार सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *