KHATIMA: 100 किलो सोने का लालच देकर थारू व्यक्ति से करोड़ों की जमीन हड़पी, 6 पर मुकदमा

100 किलो सोने का लालच देकर थारू व्यक्ति से करोड़ों की जमीन हड़पी, 6 पर मुकदमा

खटीमा (ऊधम सिंह नगर)। कोतवाली क्षेत्र में थारू जनजाति के व्यक्ति को घर और जमीन में 100 किलो सोना दबा होने का झांसा देकर करोड़ों की जमीन हड़पने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तांत्रिक क्रिया और दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप है। सीओ नीरज सेनवाल के निर्देश पर पुलिस ने तांत्रिक समेत 6 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भूड़ महोलिया निवासी रणदीप सिंह पुत्र उमेश सिंह ने तहरीर में बताया कि उनके पिता उमेश सिंह की हाईवे से लगी डेढ़ से दो बीघा कीमती जमीन है। हाल ही में उन्होंने दूसरी जमीन बेचकर नकद रकम भी प्राप्त की थी। आरोप है कि इसी दौरान लक्ष्मण सिंह भाटिया और उसके साथियों ने उनके पिता को घर और जमीन में 100 किलो सोना गड़ा होने का लालच दिया। तांत्रिक क्रिया और पूजा-पाठ के नाम पर उनसे मोटी रकम खर्च कराई गई और धोखे से विभिन्न कागजातों पर हस्ताक्षर व अंगूठे के निशान ले लिए गए।

 

इस खबर को भी पढ़े..👇👇👇👇👇👇👇👇

नगर पालिका अध्यक्ष रमेश जोशी ने वार्ड 18-19 का किया निरीक्षण, सुनी जनसमस्याएं

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसके पिता को कार में बंधक बनाकर रखा और एक महिला के जरिए दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर जमीन का एग्रीमेंट करने का दबाव बनाया। भय और दबाव में आकर जमीन की रजिस्ट्री करानी पड़ी। आरोपियों ने 86 लाख रुपये नकद भुगतान का दिखावा कर दो अलग-अलग व्यक्तियों के नाम जमीन की रजिस्ट्री करा ली और कब्जा कर लिया। सीओ नीरज सेनवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर कोतवाली में एफआईआर संख्या 308/2026 दर्ज की गई है। बीएनएस की धारा 127(2), 308(6), 318(4), 319(2) और 61(2) के तहत लक्ष्मण सिंह भाटिया निवासी वार्ड 12 भूड़ महोलिया, शिव सिंह राणा उर्फ गुड्डू, तांत्रिक मुकेश कुमार, कश्मीर सिंह, नंदकिशोर उर्फ नेपाली और विवेक सक्सेना को नामजद किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *