अद्वैत आश्रम मायावती में तीन दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर शुरू, गरीबों को मिल रही बड़ी राहत

अद्वैत आश्रम मायावती में तीन दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर शुरू, गरीबों को मिल रही बड़ी राहत

अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में तीन दिवसीय विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हो गया है। शिविर का उद्घाटन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी शुद्धिदानंद जी महाराज ने किया। इस अवसर पर स्वामी शुद्धिदानंद जी ने देश के विभिन्न स्थानों से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी सेवा भावना से गरीबों को जो राहत मिलती है, उसके बदले मिलने वाला आशीर्वाद ऐसी पूंजी है, जिसे बाजार से नहीं खरीदा जा सकता। चिकित्सालय प्रभारी स्वामी एक देवानंद जी महाराज ने बताया कि शिविर में सभी दवाओं की व्यवस्था की गई है।

इस बार पहली बार नेफ्रोलॉजी यानी किडनी रोग का विशेष शिविर लगाया गया है। शिविर में डॉ. स्पंदन भादुरी हृदय रोग, डॉ. झूमर भादुरी स्त्री रोग, डॉ. सुधाकर राव चर्म रोग, डॉ. राजेश बरासिया सर्जरी तथा नेफ्रोलॉजी शिविर का संचालन डॉ. दया नाथ मिश्र द्वारा किया जा रहा है। पहले ही दिन उम्मीद से अधिक संख्या में दूरदराज क्षेत्रों से मरीज पहुंचे। मरीजों की सुविधा के लिए चिकित्सालय द्वारा लोहाघाट से निशुल्क बस सेवा भी शुरू की गई है। यह शिविर 14 अक्टूबर तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *