ओमेक्स रिवेरा के स्वर्णिम हाइट्स में टाटा के फैशन ब्रांड वेस्टसाइड का भव्य शुभारंभ

ओमेक्स रिवेरा के स्वर्णिम हाइट्स में टाटा के फैशन ब्रांड वेस्टसाइड का भव्य शुभारंभ

रुद्रपुर शहर के फैशन जगत में एक नया अध्याय जुड़ गया है। शहर की सबसे पॉश कॉलोनी ओमेक्स रिवेरा स्थित स्वर्णिम हाइट्स शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में रविवार को टाटा समूह के प्रसिद्ध फैशन ब्रांड ‘वेस्टसाइड’ (Westside) के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ किया गया। शोरूम का उद्घाटन स्वर्णिम हाइट्स शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के स्वामी विजय भूषण गर्ग एवं सुरेंद्र सिंह ग्रोवर ने सपरिवार फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से किया। इस दौरान वेस्टसाइड के सभी अधिकारियों और स्टाफ ने पूजा-अर्चना में भाग लेकर दीप प्रज्वलन किया और नए प्रतिष्ठान की सफलता के लिए कामना की।

वेस्टसाइड के रुद्रपुर में आने से अब शहर एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को देश-विदेश के आधुनिक फैशन ट्रेंड्स के लिए बड़े महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इस शोरूम में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए परिधानों की अत्याधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण रेंज, फुटवियर, एक्सेसरीज तथा होम डेकोर का विशाल कलेक्शन एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगा। टाटा ब्रांड की विश्वसनीयता और क्वालिटी के कारण पहले ही दिन से शोरूम में खरीदारों की अच्छी-खासी चहल-पहल देखने को मिली।

शुभारंभ समारोह के अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों और उद्यमियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीकर सिन्हा, अभिषेक अग्रवाल, डॉ. रवि फुटेला, आयुष गर्ग, पुलकित गर्ग, नीरज मौर्य, स्टोर इंचार्ज देवेंद्र जी, प्रमोद वर्मा, एडवोकेट प्रमोद मित्तल, आनंद सिंह नेगी, सुशील तुलस्यान, प्रतीक तुलस्यान, कुशल अग्रवाल, बिट्टू चौहान, दीपक सोनी, विनीत शर्मा, श्रीमती सुमन सिंगला, डॉ. वी.पी. जोशी, सीए गौतम कथूरिया, विनय मिश्रा, अरविंद यादव, राकेश चौहान, उपेंद्र चौधरी, संजय ग्रोवर, अमित सिंघल, गुरमीत सिंह वाही, रोहित कक्कड़, सतेंद्र जांगड़ा, शरद गर्ग, श्रीमती सुनीता खेड़ा, प्रवीण सूरी, जी.सी. जोशी, ललित गोयल, चिराग जैन, संतोष रिगोड़े, अशोक शर्मा और ओ.के. सक्सेना सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

स्वर्णिम हाइट्स के स्वामी विजय भूषण गर्ग ने कहा कि रुद्रपुर तेजी से विकसित हो रहा है और यहां के लोगों की लाइफस्टाइल भी महानगरों जैसी हो रही है। इसी को देखते हुए टाटा जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड को रुद्रपुर लाने का प्रयास किया गया था, जो आज पूरा हुआ। सुरेंद्र सिंह ग्रोवर ने कहा कि स्वर्णिम हाइट्स को रुद्रपुर का प्रमुख शॉपिंग डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। आने वाले समय में और भी बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड यहां आएंगे। वेस्टसाइड प्रबंधन ने बताया कि रुद्रपुर के शोरूम में ब्रांड की लेटेस्ट समर और विंटर कलेक्शन के साथ-साथ वेस्टसाइड की अपनी डिजाइनर रेंज उपलब्ध रहेगी। उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स भी रखे गए हैं। समारोह का समापन मिठाई वितरण और सभी अतिथियों के आभार के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *