गुड टच-बैड टच, साइबर क्राइम, नशे के दुष्परिणाम और सड़क सुरक्षा नियमों की दी जानकारी
Riporter-Arvind Kumar
खटीमा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वावधान में शुक्रवार 13 नवंबर को राजकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय झनकट में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर माननीय सचिव महोदया के आदेश एवं आदेश संख्या 94/2026/27 के अनुपालन में सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित हुआ। इसमें 35 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।शिविर का संचालन गीता शर्मा ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क कानूनी सेवाओं, ई-सेवा केंद्र, ई-फाइलिंग और कानूनी सहायता के संबंध में जानकारी दी। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया।वहीं विमला देवी मुडेला ने बाल अपराध, गुड टच-बैड टच, नशे के दुष्परिणाम और साइबर अपराध से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक और सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया।शिविर में टीम संख्या 28 की विमला मुडेला, गीता शर्मा, विपिन उप्रेती, प्रीती राना और प्रभु दयाल मौजूद रहे।