बर्कलीगंज में स्वास्थ्य शिविर, 26 मरीजों का परीक्षण; डेंगू-मलेरिया के चार संदिग्धों की जांच

पीलीभीत। जनपद में डेंगू और मलेरिया की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार अभियान चला रहा है। इसी क्रम में 12 नवंबर को ग्राम बर्कलीगंज में चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भुवन चन्द्र पंत ने बताया कि शिविर में चिकित्सा टीम ने 26 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं। इनमें चार मरीजों की डेंगू और मलेरिया की जांच की गई। जांच में कोई भी मरीज पॉजिटिव नहीं पाया गया।शिविर के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को मच्छरों से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक किया। लोगों को घरों और आसपास पानी जमा न होने देने, मच्छरदानी का प्रयोग करने तथा पूरे आस्तीन के कपड़े पहनने की सलाह दी गई।वहीं, बरेली मंडल की टीम ने पूर्व में डेंगू और मलेरिया से संक्रमित पाए गए मरीजों का फॉलोअप किया। जांच में सभी मरीज स्वस्थ पाए गए। टीम में डॉ. अखिलेश्वर सिंह, डॉ. विजुल धामा, अभिषेक कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी पंकज द्विवेदी और डॉ. महविश सिद्दीकी शामिल रहे।उधर, ग्राम गौहनिया में मलेरिया विभाग की टीम ने सोर्स रिडक्शन अभियान चलाया। इस दौरान 220 घरों की जांच की गई, जिनमें 46 घरों में मच्छरों का लार्वा मिला। टीम ने मौके पर ही लार्वा नष्ट कराया। इससे पहले गौहनिया और नई बस्ती में डेंगू के संदिग्ध एवं पॉजिटिव मामले सामने आने पर फॉगिंग भी कराई गई थी।स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे घरों और आसपास पानी जमा न होने दें तथा डेंगू-मलेरिया से बचाव के उपाय अपनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *