केले से भरे दस टायरा ट्रक ने मजदूर को कुचला, जिला अस्पताल में मौत; सीओ-एसडीएम पहुंचे  

गन्ना कोल्हू पर काम कर रहा था 26 वर्षीय मनोज, हादसे के बाद चालक फरार; आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक में की तोड़फोड़

पीलीभीत।बीसलपुर! बीसलपुर क्षेत्र के शाहदिया लाडपुर गांव में गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि करीब दो बजे दर्दनाक हादसा हो गया। नहर किनारे स्थित गन्ना कोल्हू पर काम कर रहे 26 वर्षीय मजदूर मनोज कुमार को केले से भरे दस टायरा ट्रक ने कुचल दिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। मजदूर की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर दी।गांव निवासी मनोज कुमार (26) पुत्र रामशरन गन्ना कोल्हू पर मजदूरी करता था। गुरुवार रात वह अन्य मजदूरों के साथ काम कर रहा था। इसी दौरान गोंडा-बहराइच की ओर से आया केले से भरा ट्रक पास स्थित गोदाम पर पहुंचा। बताया जाता है कि ट्रक आगे बढ़ाने के दौरान मनोज उसकी चपेट में आ गया।साथी मजदूर उसे तत्काल बीसलपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के साथ सीओ और एसडीएम भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मजदूर की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला ने बताया कि ट्रक को चीनी मिल चौकी के पास खड़ा कराया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।हादसे में मनोज की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *