ककरा क्रोकोडाइल ट्रेल का औचक निरीक्षण, पर्यटकों की सुरक्षा व ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा।

ककरा क्रोकोडाइल ट्रेल का औचक निरीक्षण, पर्यटकों की सुरक्षा व ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा।

खटीमा।सुरई वन रेंज स्थित ककरा क्रोकोडाइल ट्रेल का सोमवार को प्रभागीय वनाधिकारी राहुल मिश्रा और जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या ने संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने, मगरमच्छों के संरक्षण और पर्यटकों की सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर संबंधित वन अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की।


​निरीक्षण के दौरान डीएफओ और जिला पंचायत अध्यक्ष ने पूरे ट्रेल परिसर में भ्रमण कर व्यू-पॉइंट्स, सुरक्षा जालियों, पैदल मार्गों और पर्यटकों के बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने ट्रेल में मौजूद मगरमच्छों की स्थिति और उनके प्राकृतिक आवास के संरक्षण को लेकर वन कर्मियों से जानकारी हासिल की।​जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि ककरा क्रोकोडाइल ट्रेल तराई क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं को समेटे हुए है। इसके सौंदर्यीकरण और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए जिला पंचायत स्तर से भी हरसंभव सहयोग दिया जाएगा, ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सके और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हों।

​वहीं, डीएफओ ने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि ट्रेल की नियमित साफ-सफाई, सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन और पर्यटकों की सुविधा के लिए साइनेज बोर्ड व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए। इस मौके पर उपप्रभागीय वन अधिकारी संचिता वर्मा वन क्षेत्र अधिकारी राजेंद्र सिंह मनराल डिप्टी रेंजर सुंदरलाल वर्मा वन दरोगा शंकर सिंह निर्खूपा वाचर शंकर लाल क्रय विक्रय समिति उपाध्यक्ष वीरेंद्र मौर्य सतीश मौर्य विभाग आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *