नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता और नगर अध्यक्ष हर्ष प्रधान ने किया सम्मानित
पीलीभीत/पूरनपुर। भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक गतिविधियों के बीच पूरनपुर में महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। नगर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता एवं भाजपा पूरनपुर के नगर अध्यक्ष हर्ष प्रधान ने भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शकुंतला लोधी, जिला उपाध्यक्ष रेबेका पाल और जिला महामंत्री प्रभा शाक्य का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।इस दौरान उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन में उनकी भूमिका को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम में आपसी सौहार्द, संगठनात्मक एकजुटता और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय का माहौल देखने को मिला।नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता एवं नगर अध्यक्ष हर्ष प्रधान ने कहा कि संगठन की मजबूती में महिला कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में महिला मोर्चा की सक्रिय भागीदारी अहम रहती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।इस अवसर पर नगर महामंत्री सूरज बाथम, नगर उपाध्यक्ष अमन वाल्मीकि, नवनीत मिश्रा सहित नगर के अन्य सम्मानित पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।स्वागत से अभिभूत महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, नगर अध्यक्ष हर्ष प्रधान तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह, सम्मान, सहयोग और विश्वास ही संगठन की असली ताकत है। सभी के सामूहिक प्रयासों से संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा।