Champawat: भारी बारिश की संभावना के चलते 4 जुलाई को जिले के सभी स्कूल/ आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद डीएम ने आदेश किया जारी.

Champawat: भारी बारिश की संभावना के चलते 4 जुलाई को जिले के सभी स्कूल/ आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद डीएम ने आदेश किया जारी।

मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा 4 जुलाई गुरुवार को जनपद चंपावत में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए डीएम चंपावत नवनीत पांडे ने नोनिहालों की सुरक्षा को देखते हुए जिले के कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक के सभी शासकीय /अशासकीय विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्र को 4 जुलाई गुरुवार को अवकाश घोषित किया है डीएम ने इस बात के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी /जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए हैं तथा आदेशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *